जशपुर – जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से SIS इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 10, 11 एवं 12 अगस्त 2026 को विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होगा।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।
