पीएमजीएसवाय के तहत गरियाबंद जिले को नई सड़क सौगात

18.08 किलोमीटर लंबी 7 सड़कों पर 1423.65 लाख रुपये का होगा निर्माण

17 अप्रैल को कलेक्टर सभा कक्ष में वर्चुअल रूप से होगा भूमिपूजन

गरियाबंद – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में स्वीकृत 7 सड़कों की कुल लंबाई 18.08 किमी है। जिसकी कुल लागत 14 करोड़ 23 लाख 65 हजार रुपये है। निर्माण कार्य का भूमिपूजन 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा।इस वर्चुअल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय तथा अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़क संपर्क प्रदान करने वाले इन कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक, मीडिया प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इससे दूरस्थ क्षेत्र को पक्की सड़क से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगा।छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इसके अंतर्गत विकासखण्ड देवभोग के सुपेबेड़ा से परेवापाली तक सड़क की लंबाई 1.56 किलोमीटर बनेगी। जिसकी लागत 125.26 लाख रुपये है। इसी प्रकार विकासखण्ड गरियाबंद के मरदाकला से कारीडोंगरी तक की लंबाई 3.30 किलोमीटर है। जिसकी लागत 272.44 लाख रुपये, रावनडिग्गी से सेम्हरा तक की लंबाई 2.71 किलोमीटर जिसकी लागत 185.11 लाख रुपये है।

विकासखण्ड मैनपुर के मुड़गेलमाल से स्याहीडोंगरी तक की लंबाई 3.34 किलोमीटर है। जिसकी लागत 300.66 लाख रुपये, भाठीगढ़ से भटगांव तक की लंबाई 0.86 किलोमीटर 64.73 लाख रुपये, कोदोभांठ से साल्हेभांठ 2.49 किलोमीटर एवं 205.72 लाख रुपये तथा अड़गडी (जरहीडीह) से कोसमबुडा 3.82 किमी एवं 269.63 लाख रुपये निर्धारित है।