किरंदुल — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश अनुसार एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा शिवनारायण पांडेय की अनुसंशा से दंतेवाड़ा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा जिला दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई ।जिसमें किरंदुल नगर के सक्रिय युवा भाजपा नेता सुखदेव पोयाम को भाजपा युवा मोर्चा किरंदुल मंडल के अध्यक्ष पद से नवाजा गया है । युवा मोर्चा सुखदेव पोयाम को मिली इस नई उपलब्धि से किरंदुल नगर के वरिष्ठ और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।
