किरंदुल के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी को मिला जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व 

पूर्व में भी सांसद प्रतिनिधि ,जनभागीदारी अध्यक्ष जैसे कई पदों को कर चुके हैं सुशोभित 

किरंदुल — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला संगठन प्रभारी शिवनारायण पांडेय की अनुसंशा से भाजपा जिला दंतेवाड़ा ने निम्न पदाधिकारी और कार्यसमिति की घोषणा की है । जिसके अनुसार किरंदुल नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी को दंतेवाड़ा जिले में गठित जिला कार्यकारिणी में कार्यसमिति सदस्य के पद से नवाजा गया है ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी पूर्व में भी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप के बाद उनके पुत्र सांसद दिनेश कश्यप के भी किरंदुल प्रतिनिधि का दायित्व निभा चुके हैं साथ ही पूर्व के भाजपा शासन काल में अरविंद महाविद्यालय में जनभागीदारी अध्यक्ष का भी दायित्व उन्होंने सफलता पूर्वक निभा कर अरविंद महाविद्यालय को कई सौगाते दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी ।भाजपा नेता रविन्द्र सोनी को जिले में मिली इस उपलब्धि से किरंदुल नगर के भाजपा नेताओ के साथ साथ भाजपा समर्थकों में भी खुशी का माहौल है ।