फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा (नौवें संस्करण) कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड का प्रसारण 9जनवरी को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। दूसरे एपिसोड में देश भर के छात्रों को एक मंच पर लाया गया इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, गुवाहाटी के छात्रों से सीधे संवाद किए.बातचीत के दौरान छात्र परीक्षा तनाव,कैरियर और जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछते नजर आए. उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन और प्रेरणा दोनों का महत्व है. अगर अनुशासन नहीं है तो कितना ही प्रेरणा क्यों ना हो वह बोझ बन जाता है और निराशा पैदा करता है. शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है बल्कि असली शिक्षा वही है जो जिंदगी की हर परीक्षा में काम आए एवं बच्चों के भीतर समझ कौशल और नैतिक मूल्य को बढ़ाएं. जीवन में परीक्षा का तनाव चाहे जितना हो अपनी जड़ों,अपनी परंपराओं, और अपनों के साथ साझा किए गए छोटे-छोटे पल ही तनाव से राहत देने वाला होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि परीक्षा के समय अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है.क्योंकि अच्छी नींद से प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है,ऊर्जा मिलती है,तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. उन्होंने आगे कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. नियमित खेलकूद से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ-साथ यह तनाव दूर करने में सहायक होता है.ज्ञात हो कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे इसी दौरान नया रायपुर में डीजी/ आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जहां प्रधानमंत्री ने होनहार विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया.कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और खास पल तब देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ के छात्र प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी और खुरमी को बड़े प्यार एवं आत्मीयता से खिलाए तो प्रधानमंत्री जी के चेहरे में मुस्कान आ गई.परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम समाप्त होने पर संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,पूरन लाल साहू,विनय कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा,योगेश सोनकर,रेखा सोनी गीतांजलि नेताम,संतोषी गिलहरे, शिक्षक नकुल राम साहू, क्लर्क दुष्यंत साहू, तोमन साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
