साप्ताहिक बाजार आने वाले आदिवासी ग्रामीणों हो रहे पानी के लिए परेशान
स्थानीय व्यापारियों को पानी के लिए जाना पड़ रहा कोसो दूर
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद अपनी स्थापना के समय से ही विवादों से घिरी रह कर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हैडलाइन में बाकायदा प्रथम स्थान बनाये रखती हैं ।ऐसे ही एक ताजे मामले के अनुसार किरंदुल नगर पालिका परिषद का वार्ड नं 08 जिस के बीचो बीच लोह नगरी का मुख्य बाजार स्थापित है ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के मुख्य बाजार के बीचों बीच एक मात्र हैंडपंप कई वर्षों से स्थानीय दुकानदारों और रविवार और बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी भाजी लेकर आने वाले आदिवासी ग्रामीणों की प्यास बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहा था ।परंतु विगत सप्ताह किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष और स्थानीय वार्ड पार्षद ने आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त हैंड पंप से उसका हैंड हटाकर मोटरिकरण करने के उद्देश्य से पंप के हैंड की जगह मोटर को लगा दी ।परंतु स्थापित मोटर का विद्युतीकरण करना भूल गए ।जिस कारण साप्ताहिक बाजार में आने वाले आदिवासी ग्रामीणों को तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी पीने के पानी के लिए कोसो दूर जा कर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ।
