सृजन, से “जय देवांगन” और “भव्य सोनकर” का राज्य हैंडबॉल जगदलपुर के लिए हुआ चयन.

आरंग – स्थानीय, सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग की 21 से 24 सितंबर 2025 तक होने वाली राज्य की शालेय हैंडबॉल क्रीड़ा , प्रतियोगिता स्थल,जगदलपुर के लिए खिलाड़ी छात्र का चयन अंडर-14 वर्ग जय देवांगन /रवि देवांगन 8 वी और भव्य सोनकर / तोषण लाल सोनकर 8 वी ने संभाग खेल हैंडबॉल प्रतियोगिता में ये उपलब्धि प्राप्त किया है। संस्था प्रमुख श्रीमती यशोदा योगी ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, छात्रो की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए बहुत हर्ष का विषय है। यह उनके निरंतर परिश्रम और खेल के प्रति लगन का परिणाम है ,खेल शिक्षक हंसराज जलक्षत्री ने यह कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र चलाए जा रहे हैं। कुशल प्रशिक्षक खोमन निषाद राष्ट्रीय कोच देवेन्द्र साहू और आशुतोष ठाकुर इस उपलब्धि के लिए शाला विकास समिति के संरक्षक, लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सोनकर, सचिव. सूरज सोनकर, सह सचिव. सतीश सोनकर, संस्था के प्रचार्य यशोदा योगी, उप प्राचार्य भारती वर्मा, प्रधान पाठक सोहागा देवांगन, खेलप्रभारी हंसराज जलक्षत्री ने इनके उज्जवल भविष्य. के लिए शुभकामनाएं की एवं बधाई दी।