बी ई ओ ने प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयक की बैठक ली

फिंगेश्वर:— छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के बीच गौ माता के प्रति श्रद्धा भाव जागृत करने एवं गौवंश संवर्धन सुरक्षा हेतु व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी तारतम्य में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी द्वारा गौ वंश संयोजक रूपेंद्र कुमार साहू (सेवानिवृत प्राचार्य) एवं सह संयोजक जयप्रकाश साहू की उपस्थिति में बी.आर.सी. भवन फिंगेश्वर में प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयको की आवश्यक बैठक ली. इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि गाय पवित्रता, समृद्धि एवं मातृत्व का प्रतीक है. गाय का दूध, दही, घी,ही नहीं अपितु गोबर और गौमूत्र भी काफी उपयोगी है. उन्होंने आगे कहा कि पांचवी,आठवीं,दसवीं बारहवीं की तिमाही परीक्षा 22 सितंबर से आरंभ हो रही है. जिनके लिए केन्द्राध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपने दायित्वों का निर्वहण करते हुए परीक्षा कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करेंगे. सभी संकुल समन्वयक चार दिन शाला में रहकर तीन कालखंड अनिवार्य रूप से अध्यापन कार्य कराते हुए दो दिन स्कूलों का अनिवार्य रूप से मॉनिटरिंग कार्य करें.सभी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण परोसा जावें. साथ साथ शाला की उचित रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए. सभी विद्यार्थियों का आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए जिससे शासन से मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभो से विद्यार्थी वंचित न होना न पड़े. गौ वंश संयोजक रूपेंद्र कुमार साहू ने कहा कि गौवंश न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है अपितु उनका पर्याय वैज्ञानिक आधार भी है. हमारे स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए गौ वंश अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा कि गे भारतीय समाज में एक विशेष स्थान रखती है पंचगव्य के बिना हिंदू धर्म में कोई भी पूजन संभव नहीं है. जिस घर में गाय होती है उस घर का वातावरण बहुत पवित्र होता है. गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएगी. सहसंयोजक जयप्रकाश साहू ने कहा कि गांव विज्ञान परीक्षा आयोजन यह विद्यार्थियों और आम लोगों में गायों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जाती है. कार्यक्रम का संचालन विकासखंड नोडल अधिकारी टोकेश साहू ने किया. इस बैठक में प्राचार्य एम. आर. रात्रे,पूरन लाल साहू,संजय एक्का,खुमान सिंह ध्रुव, नारायण सिंह ध्रुव,विजयमणी वर्मा,चैतन्य यदु,वर्षा नेताम,याचना जोशी,सोनाली पवार,सिंधु साहू, मेधा ठाकरे,भारती साहू, संकुल समन्वयक पुराणिक ध्रुव, भुवन यदु, किरण साहू, डगेश्वर ध्रुव, अशोक सोनवानी, डीहू रावत, सूखेन साहू, अनिल सिन्हा,आशीष सिन्हा, अनिल मेघवानी, रामायण साहू, दुलेश्वर सिन्हा, दशरथ वर्मा, भारती नामदेव सहित प्राचार्यगण व फिंगेश्वर ब्लाक के संकुल समन्वयक उपस्थित थे।