छेड़-छाड़ के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन ।

धमतरी – अर्जुनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ मारपीट जान मारने की धमकी के तहत दस सितंबर को एफआईआर दर्ज हुआ है !पीड़िता का कहना है कि लगभग दस दिन बीतने को है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे पीड़िता डरी सहमी हुई है! बसपा नेता आशीष रात्रे ने कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा है जिससे पुलिस कार्रवाई में संदेह लग रहा है अगर तय समय के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार वालों के साथ धमतरी एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे!