सृजन की कंचन और कावेरी का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

आरंग – सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग की प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी कंचन साहू ,कावेरी साहू पिता श्री राजकुमार साहू का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। छात्राओं ने 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय जिला- मुंगेली में दिनांक 16-09-2025 से 19-09-2025 तक आयोजित किया गया था मे भाग लिया। जिसमें 5 जोन -रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,बस्तर सरगुजा ने भाग लिया। शतरंज खेल में U-14,17,19 बालक/बालिका वर्ग मे कुल 125 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। *जिसमें हमारे विद्यालय से U-19 बालिका वर्ग में कु. कंचन साहू पिता श्री राजकुमार साहू 12वी( गणित) और कु. कावेरी साहू पिता श्री राजकुमार साहू 12वी(गणित )का *राष्ट्रीय स्तर “नई दिल्ली ” के लिए चयनित हुए । साथ ही U-19 बालक वर्ग में यशु बंजारे एवं U-17 बालिका वर्ग में कु. प्राची बेलगहे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया l ज्ञात हो कि कंचन साहू, कावेरी साहू ने 3 बार पूर्व में भी होने वाली शालेय राज्य शतरंज खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था l इसके कुशल शतरंज प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र यादव, लक्ष्मी नारायण पटेल रहे है जिनके कारण यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने इस अवसर पर कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता सृजन विद्यालय , आरंग नगर, रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय है। यह उनके अनुशासन, निरंतर परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।” छात्रा की इस उपलब्धि के लिए शाला विकास समिति के संरक्षक  लखन लाल सोनकर,अध्यक्ष  छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर,सह सचिव.सतीश सोनकर, उप प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, खेलप्रभारी हंसराज जलक्षत्री ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं की एवं बधाई दी l