कृषक मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा सम्पन्न।

बीजापुर – एक्सटेंशन रिफाम्स (आत्मा) योजनान्तर्गत किसान मित्रों का 1 दिवसीय प्रशिक्षण सह वैज्ञानिक परिचर्चा कृषि विज्ञान केन्द्र, पनारापारा मे आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई एवं निर्देश भी दिए गयें। जिसमें एग्री स्टेक किसान पंजीयन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान समृध्दि योजना सौर सुजला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं आत्मा योजना के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत जीवामृत, बीजामृत, घनाजीवामृत,नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र आदि का जीवन्त प्रदर्शन करके दिखाया गया एवं प्राकृतिक खेती करने के लाभ एवं महत्व के बारे में बताया गया। प्राकृतिक खेती जहर मुक्त खाद्यान उत्पादन करने एवं कम लागत मे खेती करने का बेहतर उपाय है, इस हेतु जिले के अन्य कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।इस कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री पी.एस. कुशरे, अनुविभागीय, कृषि अधिकारी  चुनेन्द्र प्रकाश, सहायक संचालक कृषि  कृष्णा कुमार सिन्हा, प्रमुख वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम संन्वयक श्री. अरूण सकनी, उषा दुर्गन डी.पी.डी. एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।