विश्व फर्स्ट एड दिवस मनाया गया।

राजिम:– भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद के कलेक्टर एवं अध्यक्ष बी.एस.उइके, प्रबंध समिति सभापति मधुबाला रात्रे के मार्गदर्शन एवं सी.एम.एच.ओ.यू. एस. नवरत्न सचिव के निर्देशन में विश्व फर्स्ट एड दिवस जूनियर रेड क्रॉस इकाई शासकीय देवी संपद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में मनाया गया. इस अवसर पर डॉ.वीरेंद्र हिरोंदिया (बी एम ओ फिंगेश्वर) ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेड क्रॉस प्राथमिक उपचार में आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करता है. जैसे कि जलने पर ठंडे पानी से सिकाई, सदमे की स्थिति में लेटने के लिए कहना, और मोंच खिंचाव में आराम देना शामिल है. उन्होंने आगे बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के लाभों में किसी व्यक्ति का जीवन बचाना, स्थिति को बिगड़ने से रोकना, दर्द और पीड़ा को कम करना, संक्रमण से बचाना जल्दी ठीक होने में मदद करना और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचाने का समय देना भी शामिल है. जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि रोमन लाल साहू ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की उत्पत्ति,भारतमें रेडक्रास कब से प्रारम्भ हुआ एवं उनके कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी.जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि संस्था में रेडक्रास की इकाई गठन कर उन्हें संचालित करने के साथ साथ सेवाभाव के बारे में जोर दिया. इस अवसर पर पर प्रभारी प्राचार्य भोमिन हिरवानी,रुपेश साहू, मालती साहू, चेतन गेंड्रे, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।