( समाधान के बजाय सेल्फी ले व्हाट्सएप व्हाट्सएप खेलने में व्यस्त नेता )
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगरपालिका में शुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद के क्षेत्रान्तर्गत किरंदुल नगर के मुख्य बाजार के समीप स्थित मटन मार्केट में जलभराव की स्थिति कई वर्षों से बारिश के दिनों में आम बात हो चुकी है ।जिस कारण मटन ,मछ्ली ,चिकन के व्यापारियों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।हमारी सियासी नज़र ने देखा है कि जब जब किरंदुल नगर में मूसलाधार बारिश शुरू होती है तब तब किरंदुल के जनप्रतिनिधियों और सफेद कुर्ता पहन अपने आप को जनता का शुभचिंतक मानने वाले नेताओं की भीड़ उस दौरान मटन मार्केट के जलभराव को देखने और प्रभावित व्यापारियों के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेकर नगर के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करते हुए उनको अपना शुभचिंतक बताने की होड़ में लगे नज़र आते है । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल के मटन मार्केट में बारिश के दिनों में हुए जलभराव को देखने और प्रभावित व्यापारियों का शुभचिंतक बनने की बजाय अगर लोकल नेता उस जलभराव को रोकने के लिए कोई कदम उठा कर समस्या का समाधान करें तो शायद ज्यादा बेहतर होता ।परंतु यह बात भी सही है कि अगर समस्या का समाधान ही कर दिया तो फिर प्रभावित व्यापारियों के साथ जलभराव के समय सेल्फी खींचा कर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल बुखार के फीवर को कैसे भुनाते ।
