फिंगेश्वर :– प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन, राखी मोड़ (चरमुड़िया), कुरूद, जिला धमतरी में किया गया। इस अवसर पर पूरन लाल साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवाद उन्मूलन,अंधविश्वास निर्मूलन एवं जन-जागरूकता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु चरण प्रक्षालन एवं महा आरती कर मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक प्राणी विज्ञान विभाग अध्यक्ष गुरु घासीदास शासकीय स्नातक महाविद्यालय कुरूद एवं अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्म श्री अजय मंडावी, कालिदास नाकाड़े खगोल विज्ज्ञान समूह रायपुर, रश्मि वर्मा आर. के.साइंस सेंटर नागपुर, नितिन कुमार पटेल अगस्त इंटरनेशनल फाऊंडेशन भोपाल, सूर्यवंशी नवाचार गतिविधि समूह एवं मोतीलाल देवांगन उपस्थित थे. पूरन लाल साहू व्याख्याता ने बताया कि इस सम्मान के पूर्व शिक्षक अलंकरण, सर्वश्रेष्ठ आचार्य, अकादमिक़ शिक्षक सम्मान,सामाजिक समरसता, उत्कृष्ट शिक्षक आदि सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर हित नारायण टंडन ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान शिक्षकों को जीवन भर प्रेरणा देता है. विशिष्ट अतिथि अजय मंडावी ने कहा कि मैं मूर्तियों को नहीं गढ़ता, इंसानों को गढ़ता हूं.शिक्षक वही है जो समाज के लिए इंसान गढ़ता है. प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा भी यही कार्य कर रही है. जो लोगों में वैज्ञानिक सोच और जन जागरूकता को बढ़ा रही है. कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ एवं कुमार मंडावी ने किया. उनको यह सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, डी.एम.सी. शिवेश शुक्ला, ए डी पी ओ बुद्धविलास सिंह, सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर ए.पी.सी. मनोज केला योगेश पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू देवेंद्र बहल,अनिल ध्रुव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा प्राचार्य वंदना पांडे, युवराज साहू,एस एस कंवर, संजय एक्का,याचना जोशी मनहरण यदु, नरेंद्र यदु, ओमप्रकाश सिन्हा सरपंच पद्मा मोती निषाद, जनपद सदस्य नंदू राम यादव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गजेंद्र निषाद, सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद, संकुल समन्वयक भुवन यदु,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू,नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, किशोर कुमार साहू, रेखा सोनी,गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे,सत्या मिश्रा,शिक्षक नंदकुमार यादव,टिकेंद्र यदु, कृपाराम बघेल, भागचंद चतुर्वेदी मोहन लाल साहू, नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू,दुष्यंत कुमार साहू तोमन राम साहू, आकाश सूर्यवंशी ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.
