किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में गणेशोत्सव की रौनक से पूरी लोह नगरी सजी हुई है । कई जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही हैं तो कई जगहों के सुसज्जित और विशालकाय पंडाल भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ।इस ही तारतम्य में किरंदुल के मैन मार्केट की एम सी सी समिति के द्वारा भी लगातार 17 वर्षो से गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भव्य गणेश जी की मूर्ति की स्थापना श्री श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में की जाती हैं ।साथ ही नगर वासियों के लिए महाभण्डारा का भी आयोजन प्रति वर्ष एम सी सी समिति मैन मार्केट के तत्वाधान में किया जाता है ।इस वर्ष भी सोमवार को एम सी सी समिति के तत्वाधान में नगर के भक्तों के लिए महाभण्डारे का आयोजन किया गया ।
श्री श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव एम. सी. सी. समिति मैन मार्केट के तत्वाधान में हुआ महाभण्डारा ।
