शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या आवास विद्यालय पोटाकेबिन बचेली में छात्रों को दी गई विधिक सेवा के तहत नालसा आशा की जानकारी ।

किरंदुल – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार गुरुवार को शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवास विद्यालय पोटाकेबिन बचेली में बच्चों को नालसा आशा योजना , नालसा जागृति योजना , नालसा संवाद योजना,के तहत शारीरिक एवं गुड टच बैड टच एवं बाल विवाह अपराध, घेरलु हिंसा के बारे में जागरूकता हेतु जानकारी दी गयी एवं बाल मजदूरी ना करने पढ़ाई लिखाई कर अपना भविष्य प्रेरित करने को कहा गया इसमें साथ ही इस प्रकार की कोई घटना होने पर अपने परिजन को अवगत करा कानूनी सहायता हेतु नजदीकी पुलिस थाना मे संपर्क करने हेतु जानकारी प्रदान की गई जिसमे थाना बचेली से पी.एल.व्ही. रीता चौहान, ने प्रमुख रूप से बच्चों इन की जानकारी प्रदान करी तथा विधिक सेवा से संबंधित विभिन्न विषयों से अवगत कराया इसमें किरंदुल पी. एल.व्ही.नंदकिशोर नाग एवं विद्यालय शिक्षक तथा छात्राएं मौजूद रहे।