( जल आवर्धन योजना के तहत इंटेकवेल और पाइप लाइन विस्तारीकरण का होगा कार्य )
( किरंदुल वासियो की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द होगी पूरी )
किरंदुल — किरंदुल नगर पालिका परिषद में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत जल शोधन संयंत्र के लिए इंटेकवेल और पाइप लाइन विस्तार कार्य के लिए जिला खनिज संस्थान एवं न्यास निधि जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत 4322.58 लाख रुपये यानी तिरालीस करोड़ बाइस लाख आ नथावन हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण की अनुमति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से निम्न शर्तो के अधीन किरंदुल नगर पालिका परिषद को प्रदान की गई है ।
उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर पालिका परिषद की आधी मतदाता की आबादी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के परिक्षेत्र में निवास करती है जिनको पीने के पानी की समस्या से झूझना नहीं पड़ता है परंतु किरंदुल नगर पालिका परिषद में निवास रत आधी आबादी के लोगों को पीने के पानी की समस्या से हमेशा से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ।अगर किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र में जल आवर्धन योजना से जल शोधन संयंत्र का निर्माण हो जाता हैं तो कहीं न कहीं किरंदुल वासियो की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी ।
