प्राचार्य पदोन्नति में विलंब को लेकर 36गढ़ शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी ।

डीपीआई मेंउपसंचालक आशुतोष चावरे से की मुलाकात ।

महासमुंद- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्प्रांतीय इकाई द्वारा वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति में अनावश्यक विलंब लेकर नाराजगी व्यक्त की है राजधानी स्थित संघ कार्यालय रायपुर में प्रदेश के प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आवश्यक बैठक आयोजित कर प्राचार्य पदोन्नति में अनावश्यक विलंब को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई बैठक में प्रमुख रूप से माननीय उच्च न्यायालय में सरकार द्वारा 16 अप्रैल तक प्राचार्य पदोन्नति के स्थगन को लेकर सरकार द्वारा रखे गए पक्ष को निराशाजनक बताया साथ ही प्राचार्य पदोन्नति में b ed की अनिवार्यता नहीं रखे जाने पर आवश्यक चर्चा हुई बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर गहन चर्चा की गई एवं निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार करते हुए विकासखंड से लेकर जिला तक के कालातीत इकाइयों में अविलंब चुनाव कराए जाने पर चर्चा की गई बैठक में समस्त प्रकोष्ठों की पुनर्जीवन विषय प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही समस्त शिक्षक संवर्ग को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार क्रमोन्नति लाभ देने विषयक चर्चा हुई जिन व्याख्याता को 02दिसंबर 2014 से वरिष्ठता दी गई है उन्हें प्रथम समय मान वेतनमान दी जाए बैठक पश्चात प्रमुख संगठन मंत्री एवं प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लोक संचालनालय में उपसंचालक आशुतोष चावरे से भेंट करते हुए प्राचार्य पदोन्नति में विलंब को लेकर आवश्यक चर्चा की गई इस दौरान प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए आशुतोष चावरे ने कहा कि 16 अप्रैल के बाद प्राचार्य पदोन्नति कर दी जाएगी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के द्वारा वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति को लेकर काफी संघर्ष की जा रही है यदि प्रदेश के लगभग 3000 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी जाती है तो यह छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के लिए अत्यंत उपलब्धि भरा होगा इस दौरान रायपुर जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष देवांगन का अभिनंदन किया गया प्रांतीय बैठक में प्रमुख रूप से ओंकार सिंह ठाकुर संजय सिंह ठाकुर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी प्रांतीय महामंत्री मनोज राय प्रांतीयकोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े वरिष्ठ सदस्य ए के दिल्लीवार कांकेर जिला अध्यक्ष टिकेश सिंह ठाकुर उप प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता टेक राम सेनपूर्व जिलाध्यक्ष सुनील नायक संभागीय अध्यक्ष भुवन लाल सिन्हा श्री तारक सहित प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे उक्त जानकारी उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने दी है।