कांग्रेस और भाजपा दोनों सतनामी का विकास विरोधी है आशीष रात्रे ।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – बहुजन समाज पार्टी के नेता और सतनामी समाज जिला उपाध्यक्ष,अभी हाल ही में नगर निगम महापौर धमतरी का चुनाव लड़कर अपनी प्रतिभा दिखा चुके आशीष रात्रे ने सतनामी समाज से धमतरी नगर निगम में एमआईसी गठन में सतनामी समाज के वरिष्ठ पार्षदों को न लेना समाज का अपमान बताया है दूसरे तरफ इसके पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा धमतरी नगर निगम में भी कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षदों को नहीं लिया गया। दोनों दलों द्वारा सतनामी समाज को नजरंदाज कर चलना।आने वाले समय में सतनामी समाज अपने समाज के जनप्रतिनिधि का अपमान का बदला दोनों प्रमुख दलों से लेगा। समाज के जिला उपाध्यक्ष आशीष रात्रे ने सतनामी समाज से तेजतर्रार युवा सूरज गहेरवार को निगम में नेताप्रतिपक्ष बनना चाहिए ताकि मजबूती के साथ मुद्दे उठा सकें।