दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने बसंत पंचमी के अवसर पर “शिकसा बसंत पंचमी उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के सयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना अनामिका चक्रवर्ती “सुनीति” शिक्षक रायपुर व राजगीत हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती की जयंती हम शिक्षकों के लिये विशेष होता है जिनके आशीष से हमें ज्ञान व सही मार्गदर्शन मिलता है। तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहां शिक्षक व छात्रों को उनके प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है और ये संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के द्वारा मिल पा रहा है।महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद देवांगन, संगठन मंत्री राधेश्याम कवंर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपना उदबोधन प्रस्तुत करते हुए शिकसा महोत्सव में सभी शिक्षकों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी “हसमुख” ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है उनके जयंती पर कार्यक्रम रखना बड़े ही गर्व का विषय है जिसे शिकसा ही सार्थक कर रहा है जिसके पूरा श्रेय संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन को है और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।कार्यक्रम में चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा, दीक्षा पाण्डेय शिक्षक गिरसा बिलाईगढ, विंध्यवासिनी पांडेय सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम, दिनेश कुमार दुबे उ.व.शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, हर नारायण साहू शिक्षक शास कटरा, सरोज हरिप्रिय सहा.शिक्षक टाड़ापारा बिलाईगढ़, मदनलाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, प्रकाश चन्द्र चेलक ब्याख्याता चन्दखुरी दुर्ग, श्यामलाल कोर्राम प्र प्राचार्य सिंगनपुर केशकाल कोण्डागांव, ममता गुरूपंच सहा. अधीक्षक बेमेतरा, डॉ संध्या केशरवानी व्याख्याता मुंगेली, हरि प्रसाद कुर्रे “मधुर” सहा.शिक्षक कोलिहादेवरी जांजगीर, संतोष कुमार साहू सहा.शिक्षक जावलपुर जाँजगीर, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, प्रियंका सिन्हा सहा.शिक्षक धनौली भरतपुर, खिरमोतिन सिन्हा सहा. शिक्षक ब्यालपुर केशकाल कोंडागांव, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, रीता राज सिदार सहा. शिक्षक रग़जापारा सक्ति, सती मरकाम सहा. शिक्षक ढोंगईटोला कबीरधाम, रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा सक्ति, किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, दुर्गा पाठक जोशी प्रधान सांकरा रायपुर, कौशिल्या सिंह माध्यमिक शिक्षक बेलसरा उमरिया, नीता त्रिपाठी शिक्षक सेक्टर 09 भिलाई, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, सुमन लता साहू सहा. शिक्षक मोहतरा बेमेतरा ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकला पाण्डेय उ.व. शिक्षक कुरूद भिलाई व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” संस्थापक व संयोजक शिकसा ने किया।
