किरंदुल परियोजना महाप्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु वर्मा से बैलाडीला प्रेस क्लब ने की सौजन्य भेंट 

किरंदुल: एनएमडीसी लिमिटेड के मुख्यालय हैदराबाद से स्थानांतरण होकर किरंदुल परियोजना में मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण करने वाले सुधांशु वर्मा से बैलाडीला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सुधांशु वर्मा को प्रेस क्लब का स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर किरंदुल परियोजना में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सौजन्य मुलाकात के दौरान एनएमडीसी परियोजना एवं स्थानीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में परियोजना प्रबंधन और स्थानीय मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की परंपरा और मजबूत होगी। इस अवसर पर बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा, कार्यालय सचिव शेखर दत्ता, उपाध्यक्ष रघु राव सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सुधांशु वर्मा ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।