किसानों के हित मे होंगे हर संभव प्रयास: जयप्रकाश।

सुशासन के एक साल पुरे होने पर समितियों ने किया किसानो का सम्मान।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – सुशासन के एक साल के तहत आज जिले के सहकारी समितियों मे किसानों का सम्मान समारोह आयोजित कर विष्णु की पाती का वितरण किया.अंचल के सहकारी समिति मामाभाचा, सिर्री पठारीमुड़ा, खल्लारी, गबोद, खोपली मे हुआ किसानो का सम्मान.ग्रामीण सेवा सहकारी सेवा सहकारी समिति चरौदा मे भी छतीसगढ़ हुआ खुशहाल के तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भुवन लाल साहू अध्यक्ष सहकारी समिति चरौदा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश साहू विशेष अतिथि भूषण लाल नामदेव अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधक समिति कमरौद थे.

सर्वप्रथम अतिथियो ने छतीसगढ़ महतारी की जयघोस के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उपस्थित किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ.
सुशासन के एक साल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भुवन साहू ने उपस्थित किसानो को मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय की चिट्ठी को पढ़कर सुनाया तथा 3100 के भाव मे प्रति क्विंटल धान खरीदी को किसानों के अनुकूल बताया साथ ही महिलाओ को मिलने वाली 1000 की सम्मान राशि को भी सराहा. श्री साहू ने 0%ब्याज दर पर समितियों से ऋण लेने हेतु किसानो को प्रेरित किया.इस दौरान विष्णु की पाती का वितरण उपस्थित किसानों को किया गया.कार्यक्रम मे किसान नीलकंठ पटेल, संतराम साहू, मनोज टांडे, सुरेन्द्र पटेल, खिलावन ध्रुव,केवा राम साहू, नारद सिन्हा, मिथुन यादव,समेत किसान कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों एवं किसानो का आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख जयप्रकाश साहू ने किया.उन्होंनेउपस्थित किसानों का आभार जताते हुए किसान हित मे हर संभव प्रयास करने की बात कही.