बारूला स्कूल में शिक्षक पालक बैठक सम्पन्न।

 फिंगेश्वर :–छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार द्वितीय पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बारूला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के प्रधान अध्यापिका द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया.तत्पश्चात प्रधान अध्यापिका लता ध्रुव ने बैठक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के मंशानुरूप सत्र 2024-25 में पालको के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने उन्हें बच्चों के प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर पालको के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से उन्मुखी प्रयास करते हुए बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं बालकों के मध्य बेहतर संबंध में स्थापित करना है. इस बैठक में अपार आईडी, छात्रों का आधार कार्ड संकलित करने के अलावा विद्यालय के शैक्षणिक स्तर संबंधित विद्यार्थी की तिमाही परीक्षा,आकलन परिणाम, बच्चों की अकादमिक स्तर, पाठ्येत्तर उपलब्धियां, शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास एवं अन्य संपूर्ण गतिविधियों से चर्चा कर सलाह एवं उचित मार्गदर्शन लिया गया गया. इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता, जितेंद्र साहू, अनुसुइया साहू, केशर साहू, राधिका साहू, रुखमणी, अनिता बांधे,शेखर साहू प्रधान पाठक लता ध्रुव,शिक्षक हीरामन साहू, मोती ध्रुव,कमलकांत सेन, रितु ध्रुव सहित पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

.