भारतीय सांस्कृतिक निधि की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में होगी आगामी परीक्षा। 

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – पुरातात्विक विरासत के संरक्षण और जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्तरीय संस्थान इनटैक ( भारतीय सांस्कृतिक निधि) के तत्वाधान में विमल श्री टॉकीज में बैठक आयोजित की गई। बैठक कोरिया अध्याय के संयोजक, मनेंद्रगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक निर्णय पारित किए गए। 27 अक्टूबर 2024 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अंचल के विद्यालयों के विद्यार्थियों की पुरातत्व एवं सांस्कृतिक विरासत विषय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा छात्र- छात्राओं को हसदेव नदी के उद्गम स्थल मेंड्रा जो कि सोनहत में स्थित है एवं श्री राम वन पथ गमन मार्ग में शैक्षणिक भ्रमण के लिये ले जाया जायेगा।बैठक में भारतीय सांस्कृतिक निधि कोरिया अध्याय के संयोजक रमेश चंद्र सिंह, सह संयोजक अशोक जायसवाल, स्थाई सदस्य डॉ विनोद पांडे, राजेश जायसवाल, शिव गुप्ता, राजेश जैन, राजेश गोयल, नरेश चावड़ा, सतीश उपाध्याय सहित जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर बसंत कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे। बैठक उपरांत सभी सम्मानीय सदस्यों के भोजन की भी व्यवस्था की गई।