पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना बेहद जरूरी है:डॉ. विनय शंकर।

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक और दिलाई गई शपथ।

महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया गया याद।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री जन आदर्श एजुकेशन सोसाइटी मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में आदर्श पैरामेडिकल संस्था के छात्र छात्राओं और उपस्थित अतिथियों ने फलदार पौधों का रोपण किया साथ ही स्वच्छता की शपथ ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दंत चिकित्सक और जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि सोनकर, पर्यावरणविद सतीश द्विवेदी, श्री जन आदर्श एजुकेशन सोसाइटी की संचालक संजू सोनी, आदर्श पैरामेडिकल के संचालक रमेश सोनी ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि डॉ विनय शंकर सिंह ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन परिचय पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए। डॉ सिंह ने कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे।डॉ विनय शंकर सिंह ने गाँधी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। उन्होंने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। हर व्यक्ति को एक पेड़, एक जिंदगी अभियान से जुड़कर प्रकृति बचाने में सहयोग करना चाहिये। बढ़ती आबादी, शहरीकरण के कारण हरियाली तेजी से कम हो रही है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह हमारे जागने का वक्त है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण के अलावा और कोई सरल रास्ता नहीं है।उन्होंने बताया कि एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत आदर्श पैरामेडिकल संस्था द्वारा अब तक सैकड़ों पौधे पहले भी लगाए जा चुके हैं। मैं खुले मन से संस्था की तारीफ करता हूं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कम से कम एक पौधा अपने जीवन में जरूर लगाएं और बड़ा होने तक उसकी निरंतर देखभाल करे।इस अवसर पर प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री डॉ. रश्मि सोनकर ने कहा कि विश्व ग्लोबल वार्मिंग की आग में जल रहा है। लोगों द्वारा पेड़ काटे जाने एवं उद्योग में वृद्धि होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारणग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। जिस वजह से समुद्र कापानी धरती की ओर बढ़ने से भूमि जल दूषित हो रही है। खारा पानी मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित कर रहा है। वृक्षारोपण से ही पर्यावरण के खतरा को रोका जा सकता है। स्वच्छता के विषय पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि स्वच्छता को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की शुरुआत अपने घर से ही करनी चाहिए साथ ही जहां भी आप जा रहे हैं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। पर्यावरणविद सतीश द्विवेदी ने भी इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं और अतिथियों को प्लास्टिक से बने उत्पादों के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण के साथ ही सीड बाल के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आप जहाँ भी जाएं रास्ते मे सीड बाल को फेंकते जाएं। अगर 10 में से 2 सीड बाल से पौधे उग जाएं तो आपका प्रयास सफल हो जायेगा।श्री जन आदर्श एजुकेशन सोसाईटी की संजू सोनी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जहां हरियाली होगी वहीं खुशहाली होगी। इस उद्देश्य के साथ पौधारोपण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। पौधे लगाने के बाद उसके अच्छी तरह से देखभाल करें तथा नियमित रूप से पानी देते रहें ताकि पौधे सूखे नहीं और भविष्य में एक बड़े पेड़ के रूप में हमें स्वच्छ हवा, फल, छांव जैसी सुविधा प्राप्त हो सके।इस अवसर पर डॉ विनय शंकर सिंह, डॉ रश्मि सोनकर,श्री जन आदर्श एजुकेशन सोसाइटी की संचालक संजू सोनी, आदर्श पैरामेडिकल संस्था के संचालक रमेश सोनी, चैनपुर सरपंच उजित नारायण सिंह, डोमनापारा सरपंच भवन सिंह, पर्यावरणविद सतीश द्विवेदी, शिक्षक सोहन यादव, संजय मिश्रा के साथ भुनेश्वरी, पूनम, पार्वती, नम्रता, मीनाक्षी, प्रीतम, खुशबू, चांद कुमारी, मानसी, नेहा, सोनू, नैंसी, अनुराधा, जया, रोशनी, रोहन सिंह, दीपक, अंजली यादव, मनीषा, नंदिनी, अल्पा, प्रीति, सरिता सारथी, गीता, प्रीति, मीना, सुनीता, संगीता, सुशीला, विवेक, नुमान, राहुल,राजीव, मनमोहन, शिवांक वस्त्रकार, आदर्श, आर्य सोनी उपस्थित रहे।