राजिम— जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत एवं जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन में डी ओ सी स्काउट आशीष साहू डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भारत स्काउटस एवं गाइड्स छ ग जिला गरियाबंद के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद में स्थानीय विद्यालयों से स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी एक के सारस्वत अध्यक्षता श्रीमती मिलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष जिला संघ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य दीपक बौद्ध की उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रोमन लाल ने किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं महात्मा गांधी ने सदैव अहिंसा एवं सत्य का रास्ता दिखाया उनके द्वारा स्वच्छता एवं मद्य निषेध का संदेश जन-जन को दिया गया स्काउट गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना से भाईचारा एवं सद्भाव की शिक्षा बच्चों को मिलती है प्रार्थना से आध्यात्मिक उन्नति एवं मन को शांति मिलती है उन्होंने कहा गरियाबंद में स्काउट गाइड का संचालन सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से हो यह गतिविधि छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहकर अच्छे विद्यार्थी के साथ अच्छी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है श्रीमती मिलेश्वरी साहू ने भी गांधी एवं शास्त्री जी के जयंती पर उनके द्वारा श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों के पालन के लिए कही स्काउट गाइड गरियाबंद जिला में एक अच्छे स्तर पर गतिविधि संचालित हो रही है सर्वधर्म प्रार्थना एवं सभा का एक अपना महत्व है इस अवसर पर विकासखंड सचिव प्रेमलाल साहू लुकेश्वर प्रधान टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु सारथी सर, वर्षा पटेल गोविंद सिन्हा, उइके एवं स्वामी आत्मानंद के प्रभारी गण स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
