प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार ने कही श्री चंद्राकार ने कहा की महासमुंद जनपद में अध्यक्ष के बैठक के लिए मंगाई कुर्सी ही गायब हो जाना और ढाई साल से उस कुर्सी का बकाया जमा न हो पाना पंचायत विभाग की खस्ता हाली को बयान करता है।श्री चंद्राकार ने कहा की महासमुंद जनपद की कुर्सी वाली घटना गंभीर चिंता का विषय है साथ ही भाजपा शासन और पूरे पंचायत विभाग के लिए शर्म नाक घटना है ।जहा पर एक जन प्रतिनिधि अपने बैठने के लिए खरीदी गई कुर्सी का ही भुगतान नहीं कर पाता है और जनपद कार्यलय से वह कुर्सी ही गायब हो जाती है।इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है की इस शासन काल में आम जनता के विकास के लिए क्या योजना होगी ।एक जनप्रतिनिधि को जनता बहुत विश्वास से चुनती है की वह उनके ग्राम का ब्लाक का विकास करेगा परंतु महासमुंद जनपद में विडंबना ये है की यह का जनपद अध्यक्ष अपनी ही कुर्सी नही बचा पा रहा है ऐसे में कैसे वो विकास कार्य को संपादित कर पाएगा यह सोचने वाली बात है।
