सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा और संकुल प्राचार्य डॉ. विनोद पांडे ने विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने शासकीय हाई स्कूल पिपरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरिया, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, प्राथमिक शाला कठौतिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया, प्राथमिक शाला डोमनापारा तथा माध्यमिक विद्यालय

डोमनापारा का निरीक्षण किया साथ ही छात्र-छात्राओं से हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पहाड़ा से संबंधित अनेक प्रश्न किये।इसके अलावा उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता, साफ सफाई, समय पर विद्यालयों मे शिक्षकों की नियमित उपस्थिति का कड़ाई से पालन करने तथा मध्यान भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को लेकर कडें निर्देश दिए एवं जाति और निवास प्रमाण पत्र की भी जानकारी ली।
