*कुरुद में कल से सम्पूर्ण लॉकडाउन, न.प.अध्यक्ष ने व्यापारियों एवं सब्जी,फल विक्रेताओं से करबद्ध किया सहयोग का निवेदन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-कुरुद नगर सहित पूरे अंचल में बीते पखवाड़े भर में कोरोना संक्रमण में बेहताशा वृद्धि हो रही है। जिस पर धमतरी कलेक्टर जे पी मौर्य ने 11 से 26 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगाते हुए खाद्य सामग्री, दुध, फल एवं सब्जियों की पूर्ति हेतु सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे की आंशिक रियासत प्रदान की है। किन्तु लॉकडाउन के 10 दिन पूर्ण होने पर भी संक्रमण की दर नही थमी, और नगर सहित अंचल में बहुतो जाने कोरोना के कारण चली गई, जिस पर कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने जनहितैषी निर्णय लेते हुए कल दिनांक 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुरूद नगर को सम्पूर्ण लॉकडाउन रखने में कुरुद नगर के व्यापारीओ, फल ,सब्जी विक्रेताओं से करबद्ध सहयोग माँगते हुए। पूरे नगरभर में भ्रमण करते नगर पंचायत की टीम के साथ मुनादी करवाई।
गौरतलब हो कि इन दिनों कोरोना संक्रमण पूरे देश, प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी चरम पर है। जिस पर अलग अलग कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लॉक डाउन करते हुये। इस पर नियंत्रण करने के उपाय किये जा रहे है। इसी उपायो की कड़ी में एक जनहितैषी कदम उठाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने 22अप्रैल से 26 अप्रैल तक का सम्पूर्ण लॉकडाउन की रूप रेखा तैयार कर ,आज सुबह नगर पंचायत परिसर से नगर पालिका की टीम के साथ हैंड माइक व स्पीकर से लैस होकर पुराना बाज़ार, सरोजनी चौक, पुराना बस ,कारगिल चौक , कचहरी चौक होते हुये नया बाजार सब्जी मार्केट तक नगर भर 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक के सम्पूर्ण लॉक डाउन की मुनादी करवाते हुए। व्यापारीओ, फल ,सब्जी विक्रेताओं से करबद्ध सहयोग मांग। इस दौरान उनके साथ सफ़ाई निरीक्षक दुर्गेश साहु, राजेन्द्र साहू, मुकेश पवार,आशीष पाल, देवेंद्र यादव, हितेंद्र ध्रुव,नवीन चन्द्राकर, युवराज बैस, सतीष सिन्हा, गुलाब बघेल सहित पालिका के कर्मचारी शामिल थे।
