*छ. ग. प्रदेश साहू संघ के सचिव मालक राम साहू ने सिविल अस्पताल कुरूद को भेंट की आक्सीजन कंसिटेटर मशीन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई कोरोना संक्रमित मरीजों में आक्सीजन लेवल कम होने के कारण कृत्रिम आक्सीजन की जरूरत पड़ती है।मरीजो की संख्या बढने के कारण कई बार समय पर आक्सीजन कंसिटेटर व वेंटिलेटर की कमी के मरीजो को सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाता है।
इसी जीवनरक्षक सुविधाओं में उपलब्धता को लेकर दानवीर भामाशाह जयंती एवं श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए आम नागरिक के जनहित स्वास्थ्य लाभ के लिए सिविल अस्पताल कुरूद को छतीसगढ़ प्रदेश साहू संघ संगठन सचिव मालक राम साहू जी के द्वारा 02 नग आक्सीजन कन्सनटेटर मशीन सौजन्य भेंट किया गया।
इस अवसर पर तहसील व नगर साहू समाज कुरूद के सभी पदाधिकारीगण और चिकित्सा अधिकारियों ने दो नग आक्सीजन कन्सनटेटर प्रदान करने के लिए छग प्रदेश साहू संघटन सचिव मालक राम साहू को मानवीय कार्य के लिए भरपूर प्रशंसा कर आभार व्यक्त किए।
जिसमें कुरूद नगर साहू समाज अध्यक्ष रामेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष एवं सभापति मनीष साहू, कुरूद तहसील साहू समाज अध्यक्ष डॉ राधेश्याम साहू , तहसील उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद साहू , कुरूद तहसील युवा साहू समाज अध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत चंद्रहास साहू, कुरूद खंड चिकित्सा अधिकारी यूएस नवरत्न, सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी क्षितिज साहू, रोहित पांडे बीपीएम कुरूद, घनश्याम बंजारे स्टाफ नर्स पुरुष सहित सिविल हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।
