एजुकेशन सिटी जावंगा में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 एवं महिला खेलकूद में कलात्मक व सृजनशीलता का झलक दिखाई दी।

जिला स्तरीय विजेताओं ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव रायपुर में लेंगे हिस्सा

गीदम :- जिला दंतेवाड़ा

राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति को बढ़ावा देते हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद का भव्य आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा द्वारा गीदम विकासखंड के जावंगा स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम एवं आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा में किया गया। दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव आईएएस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला खेल अधिकारी दंतेवाड़ा एम. भार्गव आईएएस के मार्गदर्शन में जिला में युवाओं के लिए प्रेरणा दायक योजना चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिला के युवा एवं महिलाओं ने अपनी सृजनशीलता, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य समूह, लोग गीत समूह, चित्रकला, कविता लेखन, पारंपरिक वेषभूषा, विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज विधाएं सम्मिलित हैं। लोकगीत, लोकनृत्य में क्षेत्रीय भाषा में कलाकारों ने प्रस्तुत किया। नशा मुक्त युवा व युवाओं के लिए स्वस्थ्य जीवनशैली का शानदार रंगीन चित्रकला बना कर कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिए। विकसित भारत, बस्तर संस्कृति एवं प्रकृति पर मंत्रमुग्ध कविता का प्रस्तुत किया। पारम्परिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) में छत्तीसगढ़ की संस्कृति झलक दिखाई दी। विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज विधाओं में युवाओं ने विभिन्न समस्याओं का समाधान, छत्तीसगढ़ विकास, बस्तर विरासत का प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह के देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न विधाओं में निर्णायकगण सहायक प्राध्यापक सुरेश यादव, आस्था विद्या मंदिर जावंगा प्राचार्य अंकित गुप्ता, व्याख्याता विश्वनाथ अमुजुरी, सक्षम अधीक्षक प्रमोद कर्मा, एकलव्य खेल परिसर अधीक्षक डिगेश्वर साहू, अधीक्षिका तृषा नायक, निलिमा कर्मकार, प्रभा यालम, प्रमोद साहू निष्पक्ष भूमिका निभा कर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंचल पैकरा, खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पुनेम, रजनीश ओसवाल, श्रीकांत मोदी, विवेक कुमार, प्रकाश गुप्ता, शिक्षक शिक्षिका, पीटीआई ने उपस्थित थे। मैदान में महिलाओं ने विभिन्न विधाओं वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, खोखो, हॉकी एवं बास्केटबाल खेलकूद में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। विजेताओं को नगद राशि चेक, पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला स्तर में विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव रायपुर में सम्मिलित होगें।