बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतू जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार स्कूलों का किया जा रहा है भ्रमण।

स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा दीक्षा अव्वल:जिला शिक्षा अधिकारी

सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतू जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के द्वारा लगातार स्कूलों का भ्रमण किया जा रहा है, इसी बीच उन्होंने 25 सितंबर 2024 को शासकीय हाई स्कूल अंगा एवं शासकीय हाई स्कूल मुरमा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकोना में चल रहे त्रैमासिक परीक्षा का अवलोकन किया।जिसमे परीक्षा सुचारू रूप से पाया गया।शासकीय प्राथमिक शाला चूड़ीपारा, संकुल केंद्र अंगा का अवलोकन करने के उपरांत शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर पूर्ण रूप से ध्यान देने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्कूलों की व्यवस्था का जायजा लिया एवं बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित कुछ सवाल पूछे,जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। कक्षा पांचवी के छात्र आर्यन चक्रधारी से 21 का पहाड़ा पूछा गया, जिस पर छात्र ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए बहुत सहज भाव से पहाड़ा सुनाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चे के इस कॉन्फिडेंस से प्रसन्न होकर छात्रों एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरुस्कृत किया।जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सहज बनाना है।वे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले को पूरी तरह शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना चाहते है,आज भी कुछ ऐसे पिछड़े क्षेत्र हैं जहां के लोग शिक्षा से अनभिज्ञ हैं, वनांचल क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि जन जन जागरूक रहें और बच्चों को स्कूली शिक्षा मिलती रहे।इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।