अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी और अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें – श्री बघेल।

अधिकारी फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें।

राशन कार्ड बनवाने में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सांसद, विधायक भी शामिल हुए।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री  दयालदास बघेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। श्री बघेल ने बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी शासन के मंशानुरूप कार्य करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये हैं। जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्ति शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो सके इसका विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को सामग्री और उपकरण देकर लाभान्वित किया।  बैठक में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक  द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वृन्दावती पाड़े, जनपद अध्यक्ष बसना श्रीमती रूखमणी पटेल, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद थे।   समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।