फिंगेश्वर :–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाॅक इकाई फिंगेश्वर की बैठक प्रांतीय संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू एवं जिला संयोजक भुवन यदु के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें सत्र 2024-25 की वार्षिक सदस्यता शुल्क एवं CGTA कल्याण कोष फिंगेश्वर के संदर्भ में चर्चा -परिचर्चा कर अक्टूबर माह तक दोनों सदस्यता पूर्ण करने का निर्णय लिया गया. तत्पश्चात विभिन्न समस्याओं तथा संगठन की गतिविधियों के संदर्भ में ब्लाॅक अध्यक्ष हुलस साहू द्वारा अवगत कराया गया।वहीं स्थानीय स्तर पर लंबित शिक्षक संवर्ग के समस्याओं का निराकरण हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी फिंगेश्वर के साथ प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात कर अवगत कराया गया। जिस पर समस्त समस्याओं का निराकरण जल्द ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। आज के बैठक में प्रमुख रूप पूरन लाल साहू प्रांतीय संयुक्त मंत्री, जिला संयोजक भुवन यदु, जिला उपाध्यक्ष,टिकेन्द्र यदु, जिला महिला प्रतिनिधि लता ध्रुव,अध्यक्ष हुलस साहू, सचिव किरण कुमार साहू, डगेश्वर ध्रुव कोषाध्यक्ष, कमलेज बघेल, प्रहलाद मेश्राम, छगन दीवान, डीहू राम रावत, जागेश्वर गायकवाड़, मनोहर साहू, खेमसिंह ध्रुव, लीलाराम साहू, कृपाराम बघेल, सूखेन साहू सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाॅक इकाई फिंगेश्वर के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
