किसानों की समस्या को देखते हुए कीटनाशक दवाइयाँ उपलब्ध कराने की मांग किया – हीरालाल साहू ने

किसानों की समस्या को देखते हुए कीटनाशक दवाइयाँ उपलब्ध कराने की मांग किया – हीरालाल साहू ने

राजिम विधान सभा के किसान पुत्र युवा नेता हीरालाल साहू छात्रसंघ अध्यक्ष राजिम विधानसभा जेसीसीजे ने कहा है कि रबी सीजन में इस बार अंचल में बड़ी संख्या में किसानों ने धान की फसल लगाई है। इस समय किसान लो – वोल्टेज की समस्या से तो जूझ ही रहे है, ऊपर से अब फसलो में कीट प्रकोप से भी बेहद परेशान हैं। लॉकडाउन के चलते कीटनाशक दवाइयों की दुकानें भी बंद हैं, इस कारण किसान कीट प्रकोप से फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। रबी फसल ले रहे किसान फसल को कीट प्रकोप से बचाने कीटनाशक दवाइयां, लॉकडाउन में दुकानें बंद होने के कारण नही खरीद पा रहे हैं। इन लॉकडॉउन के खुलते तक इतने दिनों में कीटों के हमले से फसल बर्बाद हो जाएगी, कीट प्रकोप से बचाने कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करना अत्यंत जरूरी हो गया है। साथ ही हीरालाल साहू ने यह बताया कि धान की फसलों में तनाछेदक भुरामाहों और मकड़ी जैसे बहुत से बीमारियां बहुत ज्यादा मात्रा में हो रही है, ऐसी हालत में फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करना बेहद जरूरी हो गया है। लॉकडाउन होने की वजह से शहर और ग्रामीण इलाकों की सभी कीटनाशक दवाइयों की दुकाने पूरी तरह बंद है। इतने दिनों तक यदि दवाई का छिड़काव नहीं किया गया, तो फसल को तो कीट प्रकोप सफाचट कर देगा, क्योंकि अभी धान की फसल गर्भावस्था में है।
हीरालाल साहू ने किसानों की इस समस्या को देखते हुए शासन एवं जिला प्रशासन से कीटनाशक दवाइयों की दुकाने रोज कम से कम 2 घंटे खोलने की अनुमति देने या अन्य किसी तरह से किसानों को उसके जरूरत की कीटनाशक दवाईयां उपलब्ध कराने की मांग किया है। साथ ही कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए, कोरोना को मात देने के लिए हीरालाल साहू ने सभी से निवेदन किया है कि लॉकडॉउन का पालन आवश्य करे, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें और कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाये।