दुर्गा अष्टमी पर हुवा हवन पूजन नवकन्या भोज करवा लिया माताजी से आशीर्वाद

दुर्गा अष्टमी पर हुवा हवन पूजन
नवकन्या भोज करवा लिया माताजी से आशीर्वाद

जामगांव:- समीपस्थ ग्राम टानेश्वर नाथ धाम खुड़सा(टेवारी) में माँ शीतला के प्रांगण में माँ आदिशक्ति के प्रतीक ज्योति कलश चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रज्वलित किया गया था जिसका हवन पूजन का कार्यक्रम दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ, साथ ही माँ नवदुर्गा की प्रतीक नवकन्या को कोरोना के चलते केवल फल का भोग लगाकर ग्रामवासियों के द्वारा आशीर्वाद लिया गया। विदित हो कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीमित संख्या में रहकर नवरात्रि में माता की पूजा की गयी,और सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुवे निर्विघ्न रूप से पर्व को मनाया गया। ग्राम के पटेल व मुखिया छगन लाल साहू ने बताया कि हमारे गाँव मे पिछले लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से माता शीतला के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष ज्योति कलश प्रज्वलित की जाती है और माता की उपासना बड़े ही धूमधाम से सभी ग्रामवासियों के साथ मिलकर की जाती है,चूंकि इस वर्ष कोरोना महामारी फैली हुई है इसलिए सभी ग्रामवासियों ने यह निर्णय लिया था कि माता शीतला के मंदिर में केवल उतने ही लोग उपस्थित रहेंगे जितना की सरकार के गाइड लाइन में है बाकी लोग हर रोज नवरात्रि के 9 दिन तक अपने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर व उसमे दीप प्रज्वलित कर अपने घर से ही माता की पूजा करेंगे,उसी कड़ी में आज दुर्गा अष्टमी के पर्व पर पूरी विधि विधान से सीमित लोगो की उपस्थिति में हवन पूजन और नव कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पूर्ण हुवा। सभी ग्रामवासियों ने विश्व कल्याण की भावना को लेकर जल्द ही इस कोरोना महामारी के समाप्त होने की माता रानी से कामना भी की।