सभी अपने अपने घर मे पूजा आरती कर मनाये रामनवमी का त्यौहार- धन्नजय हरित

सभी अपने अपने घर मे पूजा आरती कर मनाये रामनवमी का त्यौहार- धन्नजय हरित

जामगांव:- रामनवमी के शुभ अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए संत समाज के आव्हान पर इस वर्ष लोग अपने अपने घरों में रहकर ही रामनवमी का पर्व मनायेंगे। विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद के जिला उपाध्यक्ष धनन्जय हरित(धन्नू भैया) ने बताया कि जिस प्रकार से अभी देश मे कोरोना महामारी व्याप्त है, जिससे लोगो का सामान्य जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है उसको दृष्टिगत रखते हुवे अपील की जा रही है कि इस वर्ष पूरे विश्व, देश और प्रदेश में निवासरत भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त गण आज शाम 7 बजे अपने अपने घरों में ही रहकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ भगवान राम की राम दरबार वाली छायाचित्र की पंचोपचार पूजन व आरती कर भगवान राम के जन्मोत्सव को मनायेगी, व सभी सदस्य ऊंचे स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग अपने घर पर घी के 5 दिए जलाये व शंखनाद करे,साथ ही अपने घर पर भगवा ध्वज लगाये व भारत माता की भी पूजा करे। अपने परिवार के साथ मिलकर राष्ट्र – धर्म से जुड़े हुए विषयों पर चिंतन -विचार करे, चूंकि हमारा हिन्दू समाज प्राचीन काल से ही विश्व कल्याण की भावना को लेकर अपना कार्य करता है इसीलिए कोरोना महामारी के जल्द से जल्द समाप्त होने के लिये प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद भी मांगे सभी लोग श्रीराम उत्सव मनाते हुए अपने परिवार की फ़ोटो को स्थानीय समाचार पत्र व सोशल मीडिया में शेयर भी करें।