नौ फिट की गणेश प्रतिमा बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र।

श्री राम सत्संग समिति, केल्हारी द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – जिले भर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। शहर से लेकर गांव तक जगह जगह गणेश भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई है। केल्हारी में भी गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री राम सत्संग समिति केल्हारी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजन किया है। गणेश भगवान की प्रतिमा बड़ी मनमोहक है, भगवान शिवशंकर की गोद में बैठे गणेश भगवान की मूर्ति आकर्षित लग रही है। मूर्ति की उंचाई 9 फिट है। साथ में भगवान गणेश जी के साथ ऋद्धि और सिद्धि की मूर्ति विराजमान की गई हैं। यहां प्रतिदिन भक्तों के लिए भण्डारे की व्यवस्था समिति द्वारा की जाती है। जिसमें पूड़ी सब्जी, खोवा जलेबी, पोहा, हलवा, आलूचाप, खिचड़ी इत्यादि मिष्ठान वितरण किया जाता है। पूरे आयोजन का संचालन श्री राम सत्संग समिति केल्हारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव संदीप सिंह, व्यवस्थापक गोविन्द गुप्ता एवं केल्हारी के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हो रहा है। गणेश पूजा उत्सव में हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। हर दिवस सुबह-शाम वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन आरती किया जाता है। गणेश पूजा को लेकर पूरे केल्हारी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। समिति ने बताया कि 16 सितंबर दिन सोमवार को बड़े धूमधाम से गणेश विसर्जन किया जाएगा।