NDPS Act के तहत कोरिया पुलिस की कार्यवाही।
सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – जिले की पटना पुलिस ने हजारों रुपए मूल्य की अवैध नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2024 को थाना प्रभारी पटना जिला कोरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डुमरिया में एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरा में अवैध नशीली दवा बिक्री करने के लिए रखा है एवं ग्राहक का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया एवं एसपी कोरिया द्वारा तत्काल उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर मुखबिर के बताये स्थान पर थाना पटना से निरीक्षक विनोद पासवान स्टॉफ सहित ग्राम डुमरिया पर तस्दीक हेतु पहुँचे। जहाँ पर मुखबिर द्वारा इशारा करके बताने पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था, जिसे थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा एवं उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शहबाज अंसारी पिता जहरूददीन वारसी, उम्र 23 वर्ष निवासी शिवपुर लाईन पारा थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर छ.ग. का होना बताया, उक्त व्यक्ति की स्वतंत्र गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई। जिस पर उसके कब्जे से ऑनरैक्स कफ सिरप 30 नग, एविल इंजेक्शन वायल 500 नग कुल कीमत 16,635/- रूपए अवैध रूप से बरामद किया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा नशीली दवाओं के इंजेक्शन का परीक्षण कराया गया। औषधि निरीक्षक के अभिमत के आधार पर अभियुक्त का उक्त कृत्य धारा 21(सी) NDPS एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध होने से उक्त आरोपी को 12 सितम्बर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
