ब्लॉक छुरा अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा:- जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में नीति आयोग द्वारा ब्लॉक में 30 सितंबर तक सभी ग्राम पंचायत संपूर्णत: अंतर्गत जन चौपाल कार्यक्रम किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है विद्यार्थियों द्वारा ,भारत माता वाहिनी समूह एवं ग्रामीण जनों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत लिया जा रहा हैं। आर के ध्रुव सीईओ जनपद पंचायत छुरा कयाराम यादव करारोपण अधिकारी के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामों में किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल दुल्ला में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती केसरी ध्रुव जिला पंचायत गरियाबंद समाजसेवी शीतल ध्रुव प्राचार्य पी एल धृत लहरे के उपस्थिति में किया गया। जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद केसरी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दिया तथा अपने आसपास ग्रामों के लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने हेतु जागरूक करने को अपील किया गया सीईओ ने बताया शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपरछेड़ी ,शासकीय हायर सेकेंडरी कोसमी,शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय सोरिद में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से वेदराम नंदे समाजसेवी ,सुनील श्रीवास्तव प्राचार्य चंद्रशेखर साहू प्राचार्य संजीत विषाद,पुरन साहु,डी पी बंजारे,एस के चंद्राकर एस आर चतुर्वेदी, विमल पुरोहित, टेपचंद देवांगन, गिरीश धर दीवान, वीरेंद्र दिव्य ,सरिता दीवान,भुनेश्वरी साहू, शैलेंद्र दीवान ,रविंद्र ठाकुर, विनोद वर्मा,प्रतिमा मानिकपुरी, चंपेश्वरी ध्रुव ,शिक्षकगण स्टाफ कार्यक्रम में अनुपस्थित थे।