भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा :- जिला गरियाबंद के छुरा तहसील के ग्राम सोरीद, पिपरछेड़ी, कोसमी, और दुल्ला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 11 सितंबर को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर द्वारा एक विशेष व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संवारना और उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना था|कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी प्रापत्यानंद, संपादक, विवेकज्योति मासिक पत्रिका, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर से थे। उनके साथ डॉ. विनीत कुमार, सहायक प्राध्यापक, शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा, और शीतल ध्रुव, समाजसेवी, छुरा भी उपस्थित थे|

इस दिन का विशेष महत्व भी है क्योंकि 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था, जिसने भारत की आध्यात्मिक धारा को विश्व मंच पर उजागर किया। इस भाषण की 131वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिविर में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और संदेशों को याद किया गया और विद्यार्थियों को उनकीप्रेरणादायक शिक्षाओं से अवगत कराया गया।इस शिविर में छुरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 800 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणादायक पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे वे महान विचारक के जीवन से प्रेरणा ले सकें और अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। यह शिविर विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद दुल्ला हाई स्कूल में उपस्थिति रही। संस्था के प्राचार्य चंद्रशेखर साहु, वेदराम नंदे समाजसेवी, प्राचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार वर्मा, प्राचार्य पी एल धृतलहरे,पूरन साहु, गिरिशधर दीवान,विरेंद्र दिव्य, संजीत निषाद ,प्रतिमा मानिकपुरी ,चंपेश्वरी ध्रुव ,विमल पुरोहित ,रविंद्र ठाकुर, डीपी बंजारे ,शिक्षकगण विद्यार्थीगण इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
