मैनपुर से महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में पहुंचे महिलाएं 

मैनपुर – बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर आज मंगलवार को महिला कांग्रेस द्वारा सीएम निवास घेराव करने प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोेजन किया गया था इस कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुर ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाए रायपुर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम से भी मुलाकात किया इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुर अध्यक्ष प्रिंयका कपिल,जनपद सदस्य चंदा बारले,कैनी बाई,शन्नीबाई, नीरा कपिल,जगती नागेश,सुमित्रा नागेश,भागवती नागेश,कमला यादव,भारती महिलांगे एवं बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुए। कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी शामिल हुए।