सुरेन्द्र मिनोचा
सोनहत/कोरिया। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया 09 जुलाई 2024 को थाना सोनहत आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम जालपानी थाना लंघाडोल जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश का निवासी रामसुंदर सिंह पिता नवल सिंह उसके साथ वर्ष 2019 से शादी का झांसा देकर गलत संबंध बनाया हैं। उसके द्वारा शादी करने के लिए कहने पर इंकार कर रहा हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 120 /24, धारा – 376 (2)(ढ) IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम उसके निवास स्थल पहुंची थी जहाँ पर वह नहीं मिला, फरार हो गया था। जिस पर पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी की निरंतर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामसुंदर सिंह गोयनी क्षेत्र के बॉर्डर जालपानी में आया हुआ है। जिस पर दिनांक 27 अगस्त 2024 को कोरिया पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी रामसुंदर सिंह पिता नवल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम जालपानी थाना लंघाढोल जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।
