प्रमोद दुबे
महासमुंद – स्थानीय वृंदावन विद्यालय में बाल संसद गठन किया गया। जिसमें विद्यार्थी को उनके विशिष्ट प्रदर्शन व कार्यक्षमता को देखते हुए दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्या इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका आशा ज्योति डोरा, उर्मिला अग्निहोत्री, अमृता चंद्राकर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत की बेला प्रारंभ की गई। जिसमें पहले सभी कक्षा नायक-नायिका, हाऊस कैप्टन तथा अन्य प्रभारों के प्रभारी का नाम घोषित किया गया। तत्पश्चात संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपना अपना प्रभार संभालने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। संस्था की संचालिका सुजाता विश्वनाथन तथा उपप्राचार्यों इंदु मिश्रा ने विद्यालय के शाला नायक, शाला नायिका तथा उपशाला नायक, उपशाला नायिका का नाम घोषित किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पदचिन्ह भी प्रदान किया गया। पश्चात विद्यालय के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। बाल संसद के पदाधिकारी शाला नायक समीर साहू, शाला नायिका स्वेच्छा वर्मा, उपशाला नायक ओजश घड़गे, उपशाला नयिका पूर्वा चंद्राकर, सचिव प्रियांका साहू, अनुशासन प्रभारी लोकेश्वरी, प्रेरणा, क्रिड़ा प्रभारी – कवलजीत, ऑम, संस्कृतिक प्रभारी मोनिका प्रियांशी, प्रथना प्रभारी दीपांशु, मिथलेश मेडिकल प्रभारी तान्या, भूमि गतिविधि प्रभारी हरप्रीत, माहि, हाऊस कैप्टन ग्रीन हाऊस सुनिधि, यश, ब्लू हाऊस मयंक, ख्याति, रेड हाऊस रक्षा, पवन, यलो हाऊस इंदु, अमन। कक्षा नायक नायिका कक्षा 03री (अ एवं ब) नव्या, प्रत्यंश, कक्षा 04थीं (अ एवं ब) पूजा, डिंपल, कक्षा 5वीं कशिका, कक्षा 6वीं (अ एवं ब) नारायण, पूजा, कक्षा 07वीं – कुमुद, कक्षा 8वीं हुल्सी, कक्षा 9वीं भूमि, कक्षा 10वीं मोनिका शामिल है। कार्यक्रम में रेखा साहू, वर्षा चंद्राकर, साधना राठौड़, एम. रजनी, संध्या सोना, जागृति साहू, दामिनि वैष्णव, सुषमा साहू, चंदना सोनी, सुमन साहू, नीरू मांझी, यशवंत धृतलहरे, सागर गंडेचा, भूमिका वर्मा, मनीषा बावनकर, शुभ्रा अग्रवाल, सविता ढीढी, नंदनी साहू, सुमन साहू, अंशु यादव, हीरा साहू, मोनिका साहू एवं लक्ष्मी नारायण साहु का योगदान रहा।
