संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा की विस्तार जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न 

तिल्दा नेवरा –छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के लिए आयोजित जनसुनवाई उमाशंकर बन्दे /अपर कलेक्टर और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबडे की उपस्थिति में शांति पूर्वक सम्पन्न हुई । आपको बता दें संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा के द्वारा की आस पास गावों में लगातार विकास कार्य और स्वास्थ शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है जिस वजह से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि विस्तार के जनसुनवाई का समर्थन किया ।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के विस्तार के जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से क्षेत्र का विकास, भूमि का उचित मुआवजा, नौकरी और स्वरोजगार शिक्षा और स्वास्थ सहित कई बातों – सुझावों को शांति पूर्वक रखा ।संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के विकास ने ग्राम ग्राम सरोरा के ग्रामीणो द्वारा रखी गई मांगो को यथा शीघ्र पूर्ण करने की बात कही जनसुनवाई में पधारे सभी ग्रामीणों को कंपनी के सामाजिक सरोकारों के माध्यम से हर तरफ विकासात्मक कार्य कराने की अपनी प्रतिबद्धता की बात कही साथ ही जनसुनवाई आयोजित कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग, सभी ग्रामीणजनों तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में एस डी एम आशुतोष देवांगन तहसीलदार राम प्रसाद बघेल थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी आस पास के गांवों के जनप्रतिनिधि गण और ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे.