प्रमोद दुबे
महासमुंद – देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के दिन देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देव संस्कृति विद्यालय के इको क्लब के बच्चों ने विद्यालय परिसर तथा ग्राम खम्हारमुड़ा में अनेक प्रजातियों के पीपल, बरगद, नीम, कदम, जामुन, नींबू, अशोक, गुलमोहर, आम, आवला, अमरुद, सीताफल, करौंदा, शहतूत, गुलाब, मोंगरा, गेंदा, करंज, नीलगिरी जैसे 51 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्य करने में इको क्लब का विशेष सहयोग रहा। साथ ही पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। संस्था के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने कहा कि शासन की योजना एक पेड़ मां के नाम को बहुत ही सराहनीय है। विद्यालय के अलावा ग्राम की खाली जगह में पौधरोपण कर योजना को और भी जन जागरूकता का रूप दें। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पौधे के साथ भावनात्मक लगाव पैदा करना है। साथ ही अधिक से अधिक पौधे रोपित कर राज्य को हरा भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। इको क्लब के प्रभारी शिक्षक दिनेश प्रताप ठाकुर ने वृक्ष की महत्ता बताते हुए कहा कि एक पेड़ 100 पुत्रों के बराबर होता है। वृक्षारोपण हमें प्रतिवर्ष अपनी क्षमता अनुसार जरूर करना चाहिए। ताकि, अपने आने वाले पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन व सभी प्रकार की फल फूल मिल सके। इस अवसर पर कुबेर प्रकाश गिरी (प्राचार्य), दूषण लाल साहू, नंद कुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू, जितेन चक्रधारी, दिनेश प्रताप ठाकुर, लोकेश चंद्राकर, ऋषभ साहू, भेखराम चक्रधारी, तुषार चंद्राकर, त्रिलोचन साहू, देव कुमार यादव, दीपांशु कन्नौजे उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी संस्था के शिक्षक कृष्ण कुमार साहू ने दी है।
