प्रमोद दुबे
महासमुंद। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बसना पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2024 को पीड़िता आदर्श नगर बसना निवासी श्रीमती दुकली बाई तांडी शिकायत दर्ज कराई थी।।उन्होंने बताया कि उनके पुत्र को रेल्वे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों को किस्तो में कुल 25 लाख रुपए महासमुंद वार्ड 2 ईमली भांठा निवासी जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित ने रुपए लेकर उनके साथ ठगी किया है। शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया था। मंगलवार 27 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में उक्त रकम को अपने खाता से धीरे-धीरे निकालकर स्वंय के द्वारा खर्च करना बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
