बिना मास्क व बेवजह घुमने वालो पर पुलिस कर रही चालान की कार्यवाही ।

बीना मास्क व बेवजह घुमने वालो पर पुलिस कर रही चालान की कार्यवाही ।

बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – नगर में बढ़ते कोरोना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 15 दिनों का लॉक डाउन लगाया गया है ।जिसका कड़ाई से पालन कराने के लिए स्थानिय प्रशासन व पुलिस प्रशासन लगातार लोगो को समझाइश देते नजर आ रहे हैं । वही बार बार लोगो को समझाने के बाद भी लोग बिना मास्क व बेवजह घूमते हुए नजर आ रहे है ऐसे लोगो पर पुलिस अब सख्त कार्यवाही कर रही है । थाना प्रभारी अमित पाटले के अनुसार पुलिस दिन रात लगातार गश्त कर रही है ।लोगो से घर पर सुरक्षित रहने की अपील कर रही है ।वही बात नही मानने वाले लोगो पर व बेवजह घूमने वालो पर चालान की कार्यवाही की जा रही है जिसमे 2 दिनों में लगभग 50 लोगो के ऊपर चालान की कार्यवाही की गई । इस चलानी कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित पाटले , एस आई ठाकुर , एस आई नाहर , एएसआई सीमांचलम , व थाना के जवान मौजूद थे ।बता दे कि बढ़ते संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है परंतु कुछ लोग नियमो की अवहेलना करते हुए नजर आ रहे हैं ।