भूपेश ने जनता का भरोसा तोड़ दिया: महेश गागड़ा* *बिस्तर,ऑक्सीजन और दवाओं के लिये भटक रही जनता*

*भूपेश ने जनता का भरोसा तोड़ दिया: महेश गागड़ा*

*बिस्तर,ऑक्सीजन और दवाओं के लिये भटक रही जनता*

भाजपा नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कोरोना के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य अव्यवस्थाएं व दवाओं की कालाबाजारी के लिए भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फैल है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर दोष मढ़ने का असफल प्रयास कर रही है।
महेश गागड़ा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है और केंद्र सरकार पर दोष मढ़कर कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी छिपाने का असफल प्रयास करती है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर जिसमें लोगो की जान जा रही उसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार की लचर स्वास्थ्य सेवाएं व अव्यवस्था जिम्मेदार है जिसके चलते मरीजो को अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन युक्त बेड नही मिल पा रहा और तो और जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी भी प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भूपेश सरकार का इसपर भी कोई लगाम नही है जिसके चलते 8 सौ का इंजेक्शन 10-15 हजार में बेचा जा रहा है।
श्री गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाला है, संक्रमण के बढ़ते आंकड़ो के बावजूद लॉकडाउन के निर्णय में देरी की इसके पहले क्रिकेट मैच का आयोजन किया जिसके चलते भी कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़े है,प्रदेश को ऐसी स्थिति में छोड़ कर भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ असम में चुनावी प्रचार में व्यस्त रहे और जब प्रदेश में प्रतिदिन दस हजार के आंकड़ो को कोरोना ने पार कर लिया तब जिला कलेक्टरों को स्थिति अनुरूप जिले के निर्णय के लिए अधिकार दे दिया जबकि जरूरत प्रदेश में एकसाथ लॉक डाउन लगाने की थी। जिससे लगातार कोरोना प्रभावित मरीज के आंकड़ो में वृद्धि हुई और 15 हजार के आंकड़ो को पार कर गया वही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।जिसके कारण सरकार को नए श्मशान घाट भी बनवाने पड़ रहे है क्योंकि मुक्तिधामो में दाह संस्कार के लिए जगह कम पड़ गए,कोरोना से मरने वाले मृतको के लाश को भी ससम्मान अंतिम संस्कार करवाने में कांग्रेस सरकार असहाय है जिसके चलते लाशो को कचरा गाड़ी में मुक्तिधाम पहुचाया जा रहा है।जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ छत्तीसगढ़ में सत्ता कांग्रेस को सौंपा था पर सरकार के क्रियाकलापों से आज छत्तीसगढ़ की जनता अपनी भूल पर पछता रही होगी क्योंकि सरकार वर्तमान परिस्थितियों में हर मोर्चे पर फैल है।