कोरोना से संक्रमित मृत व्यक्तियो के शव दहन के लिए दो गज जमीन की लड़ाई लड़ रहे पालिका के जनप्रतिनिधि ।

( कलेक्टर दीपक सोनी के हस्तक्षेप के बाद एनएमडीसी प्रबंधन शव दहन के लिए जमीन देने को हुआ तैयार )
बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – कोरोना संक्रमित व संदिग्ध व्यक्तयो की मृत्यु होने की अवस्था मे शव के दफन व दहन करने के लिए जगह के चयन को लेकर नगर पालिका में एनएमडीसी अधिकारी , प्रशासनिक अधिकारी सभी समाज के लोगो के साथ साथ जनप्रतिनिधियों की कई बार बैठक आयोजित की गई थी । जिसमे मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के द्वारा अपने कब्रिस्तान में शव को दफन करने की सहमति दी गई थी । परंतु शव को दहन करने के लिए नगर में कोई भी जगह अब तक नही मिल पाई थी । जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा एनएमडीसी प्रबंधन को अपने माइंस एरिया में शव दहन के लिए जगह उपलब्ध कराने को लेकर कई बार आदेशित किया गया परंतु एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा कोई न कोई बहाना बना कर जगह उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को टालत्ते रही । उसी कड़ी में कल बचेली के वार्ड क्रमांक एक के एक व्यक्ति की जगदलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । बताया जा रहा है कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । जिसके शव को बचेली लाया जा रहा था ।मृत व्यक्ति के परिजनों ने शव को दहन करने की अनुमति स्थानिय प्रशासन से मांगी परन्तु नगरीय प्रशासन के पास शव दहन के लिए कोई जगह उपलब्ध नही थी । जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव ,पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान की अद्यक्षता में पालिका के सभी दलों के पार्षद एल्डरमैन व सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि साथ मिलकर शव दहन के लिए माइंस एरिया में जमीन देने की मांग को लेकर एनएमडीसी गेट के सामने प्रबंधन के अधिकारियों से मिलने पहुचे । जहाँ घण्टो इंतेजार के बाद अधिकारी बात करने चेक पोस्ट के पास पहुचे । इस बात की जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर दीपक सोनी को दी गई । कलेक्टर दीपक सोनी के हस्तक्षेप के बाद एनएमडीसी प्रबंधन माइंस एरिया में जगह चिन्हित कर शव दहन करने के लिए जमीन देने के लिए सहमत हुआ । वही इसी विषय को लेकर प्रबंधन से बात करने के लिए एसडीएम प्रकाश भारद्वाज , अपर कलेक्टर , किरंदुल पालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार ,इंटक महासचिव आशीष यादव अन्य जनप्रतिनिधि व एनएमडीसी अधिकारी मौजूद थे ।
